लखनऊ: राजनाथ सिंह से मिलकर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, बताई अपनी ये समस्याएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली स्थित निवास पर उनसे मुलाकात की तथा उत्तर प्रदेश में जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों के वहां जनरल सर्वे छापे किये जाने की समस्या बताई।

ये भी पढ़ें-  BSP Chief मायावती ने सपा-भाजपा पर लगाया मिलीभगत का आरोप, कहा- मुस्लिम समाज को चिन्तन करने की जरूरत

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद से राजनाथ सिंह को अवगत कराते हुए कहा प्रदेश में जनरल छापो की वजह से प्रदेश के विभिन्न जिलो के व्यापारियों में भय की स्थिति है तथा व्यापारी छापे के डर से दुकानें बंद कर रहे हैं जोकि उचित नहीं है। उन्होंने रक्षा मंत्री से विषय का संज्ञान लेते हुए हस्तक्षेप करते हुए तत्काल जनरल सर्वे छापे रोकने की मांग की।

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यापारी की शिकायत हो उसके वहां ही केवल जांच होनी चाहिए  संजय गुप्ता ने रक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा। राजनाथ सिंह ने किसी भी स्तर पर व्यापारियों का उत्पीड़न ना होने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें-  लखनऊ: बाइक सवार स्टंट बाजों के खिलाफ सभी थाना क्षेत्रों में चलेगा अभियान

संबंधित समाचार