'मैं 10वीं में नकल से पास हुआ, चीटिंग में कर रखी है PhD', मंत्री जी ने छात्रों के सामने अपनी खोली पोल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कर्नाटक। कर्नाटक राज्य के बेल्लारी जिले में प्रदेश के आदिवासी कल्याण मंत्री श्रीरामुलु छात्रों को संबोधित करने गए। अपने संबोधन में श्रीरामुलु ने अपनी ही पोल खोलनी शुरू कर दी।

छात्रों से कहा कि मैं 10वीं में नकल करके पास हुआ हूं। आगे कहा कि लोग उन्हें बेवकूफ बोलते थे लेकिन लोग तब आश्चर्य में पड़ जाते थे जब नकल से पास हो जाते थे। उन्होंने छात्रों से कहा कि परीक्षा में नकल के मामले में उन्होंने पीएचडी कर रखी है।

यह भी पढ़ें- पत्रकार से नेता बने मुकेश अग्निहोत्री, जानें हिमाचल के पहले उप मुख्यमंत्री तक का सफर

संबंधित समाचार