यूपी नगर निकाय चुनाव: मुसलमानों को भी टिकट देगी बीजेपी, ये होगी शर्त
अमृत विचार लखनऊ। यूपी में नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय पर रविवार को हुई बैठक में बड़ा निर्णय लिया गया, पार्टी ने तय किया है कि नगर निकाय चुनाव में मुस्लिम उम्मीदवार को भी टिकट दिया जायेगा। पार्टी सूत्रों की ओर से बताया गया कि इस चुनाव में मुस्लिम प्रत्याशियो को चुनावी मैदान में उतारा जायेगा, लेकिन इसके लिए ये देखा जायेगा की क्षेत्र में प्रत्याशी की भूमिका क्या है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने ये भी तय किया है कि टिकट हम सभी जातियों के लोगों को देंगे लेकिन वह प्रत्याशी टिकाऊ और मेहनत करने वाला होना चाहिए। इसके अलावा जनता के बीच उसकी पैठ होनी चाहिए। भूपेन्द्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान कई और भी अहम निर्णय लिए गये हैं।
