मेरठ: 50 फीट गहरे कुएं में गिरा बिज्जू, डेढ़ घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाला गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में रविवार को एक बिज्जू 50 फीट गहरे कुएं में गिर गया। कुएं से आवाज आने पर ग्रामीणों ने कुएं में देखा और वनकर्मियों को जानकारी दी। डेढ़ घंटे रेस्क्यू के बाद बिज्जू को बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें- मेरठ: खेल मैदान पर उतरे शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षण कार्य के साथ खेलों में भी दिखाई प्रतिभा

जंगल में स्थित कुएं में गिरा बिज्जू
किठौर के गोविंदपुर गांव में सरकारी स्कूल के पीछे जंगल में रविवार को एक बिज्जू गहरे कुएं में गिर गया। देर शाम वहां से गुजरने के दौरान ग्रामीणों ने कुएं से आवाज सुनी। कुएं से अजीब तरह की आवाज आ रही थी, जिस पर ग्रामीण डर गए। किसी तरह हिम्मत जुटाकर ग्रामीणों ने कुएं में  देखा तो एक बिज्जू कुएं में गिरा पड़ा था। कुएं में गिरने के कारण वह निकल नहीं पा रहा था। इस पर ग्रामीणों ने वनकर्मियों को मामले की जानकारी फोन पर दी। सूचना पर वनकर्मी दीपक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

डेढ़ घंटे बाद कुएं से बाहर निकला बिज्जू
50 फीट गहरे कुएं में गिरे बिज्जू को वनकर्मी दीपक व उसकी टीम ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया। 50 फीट गहरा कुआं होने के कारण टीम को डेढ़ घंटा बिज्जू  को निकालने में लगा। बिज्जू को रस्सी से बांधकर कुएं से निकाला गया। इसके बाद टीम बिज्जू को बोरे में बंद कर हस्तिनापुर ले गई। वनकर्मी दीपक ने बताया कि बिज्जू को हस्तिनापुर सेंक्चुरी में छोड़ा जायेगा।

ये भी पढ़ें- मेरठ: बदमाशों से अकेले ही जूझती रही रिया, लोग बनाते रहे वीडियो

संबंधित समाचार