लखनऊ: राजधानी में आमजनों के लिए ठंड से बचाव को लेकर किए गये इंतजाम, डीएम और मेयर ने दी ये जानकारी

Amrit Vichar Network
Published By Ravi Shankar Gupta
On

अमृत विचार लखनऊ। जिला प्रशासन लखनऊ और नगर निगम की ओर से इस बार ठण्ड में सड़को पर सोने वाले प्रवासी, मजदूर, बेघर एवं निराश्रित लोगों के लिए उचित व्यवस्था करायी गई है। इस संबंध में महापौर संयुक्ता भाटिया और जिलाधिकारी लखनऊ सूर्य पाल गंगवार की अध्यक्षता में नगर निगम के स्मार्ट सिटी कार्यालय लखनऊ में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे नगर आयुक्त लखनऊ इन्द्रजीत सिंह मौजूद थे। 

इस मौके पर जिलाधिकारी ने बताया कि आश्रय गृहों का उद्देश शहरी बेघरों जैसे खुले एवं सड़को के किनारे सोने वाले दिहाड़ी मजदूर एवं निराश्रित एवं बेघर लोगों को रैन बसेरो की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया की लखनऊ शहर में 17 स्थाई व 7 अस्थाई  रैन बसेरे है जिसका संचालन स्वयंसेवी संस्थाओ एवं नगर निगम के माध्यम से किया जा रहा है। डीएम ने कहा रैन बसेरो में रहने वाले लोगों के लिए कम्युनिटी किचन की शुरुआत की जा रही है जिसके लिए जन मानस, धर्मिक संस्थाओ एवं व्यापार मंडलों से सहयोग करने की अपील की गई है जिससें सभी रैन बसेरो में सोने वाले निराश्रित लोगों को रात्रि भोजन प्रदान किया जा सके।

अलाव की भी रहेगी व्यवस्था 
ज़िलाधिकारी ने बताया गया कि निराश्रित लोगो को शीत लहर से बचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरन्तर प्रयास किये जा रहे है। जिसमे ज़िला प्रशासन के समस्त अधिकारीगण द्वारा रात्रि में भृमण शील रहते हुए ज़रूरतमन्द लोगो को कम्बलों का वितरण और निराश्रित लोगो को रैनबसेरों में पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए कंट्रोल एन्ड कमाण्ड सेंटर का हेल्पलाइन नम्बर 0522-4523000 भी जारी किया गया है। जिस पर कॉल करके लोग रैनबसेरों की जानकारी प्राप्त कर सकते है तथा खुले में सोने वालों को रैनबसेरों में पहुचाने के लिए सूचना भी दर्ज करा सकते है।

एक भी व्यक्ति सड़क पर न सोने पाये इसका रखा जायेगा ध्यान 
वहीं महापौर संयुक्ता भाटिया ने बताया की लखनऊ में अस्थाई रैन बसेरे भी बनाये जा रहे है जिससे प्रवासी मजदूरों की ज्यादा से ज्यादा मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सड़क  पर न सोने पाये इसका विशेष ध्यान रखा जायेगा। वहीं नगर आयुक्त लखनऊ द्वारा अवगत कराया गया की रात्रि में भ्रमण अभियान निरंतर चलते रहेंगे जससे रात्रि में कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए बल्कि रैन बसेरो में सोये। उनके द्वारा बताया गया की नगर निगम द्वारा सभी जोनल कार्यालयों में कपड़ा बैंक बनाया गया है जिससे शहर के लोग अगर गर्म कपडे देना कहते है तो उन कार्यालयों एवं रैन बसेरो में गर्म कपडे दे सकते है।

ये भी पढ़े:- लखनऊ में पहली बार साेमवार से शुरू होगी 50वीं राज्य स्तरीय जवाहर लाल नेहरू विज्ञान, गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी, नन्हे वैज्ञानिक दिखायेंगे प्रतिभा

संबंधित समाचार