बहराइच: परिवहन मंत्री ने Bus Stand का किया उद्घाटन, सुगम यात्रा का हुआ आगाज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रूपईडीहा से सीधे प्रयागराज और अयोध्या की हो सकेगी यात्रा 

अमृत विचार, रूपईडीहा/ बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर स्थित रूपईडीहा कस्बे में अंतर्राष्ट्रीय बस अड्डे का उद्घाटन शनिवार को परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह को करना था। लेकिन मंत्री के न आने से दूसरा दिन निर्धारित किया गया। मंत्री ने रविवार को रात में पहुंचकर बस अड्डे का उद्घाटन किया। बस अड्डे का उद्घाटन होने से  सीमा क्षेत्र के लोगों को बस अड्डा से आवागमन में सुविधा होगी। अब उन्हें इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 

भारत नेपाल सीमा पर रूपईडीहा नगर स्थित है। कस्बे में भारत और नेपाल के यात्रियों को सुविधा देने के लिए पांच करोड़ रूपये की लागत से बस अड्डे का निर्माण हुआ है। रूपईडीहा को चार नई बसें भी दी गई है। जिसका उद्घाटन शनिवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को करना था। इसके लिए शाम छह बजे का समय दिया गया। देर होने पर समय 8.30 रखा गया। लेकिन समय बढ़ने के साथ ही मंत्री जी नहीं पहुंचे। जिस पर रविवार को उद्घाटन का समय दिया गया, रविवार रात नौ बजे परिवहन मंत्री पहुंचे। जिस पर उद्घाटन का कार्यक्रम हुआ। मंत्री ने फीता काटकर रोड वेज बस अड्डे का उद्घाटन किया। इसके बाद मंत्रीने सरकार द्वारा दी जा रही परिवहन विभाग के सेवाओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सरकार अब वादे नहीं विकास करती है। जिसमें सभी लोग शामिल हैं। उन्होंने अन्य योजनाओं से अवगत कराया। इस दौरान विधायक राम निवास वर्मा, डॉक्टर सनत कुमार शर्मा, विजय मित्तल, राजू सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

बस स्टॉप बनाने की मांग
भाजपा के जिला कार्य समिति सदस्य देवेंद्र कुमार पाठक ने परिवहन मंत्री को पत्र भेजा है। जिसमें उनका कहना है कि बाबा गंज में बस स्टॉप नहीं है। जिससे रूपईडीहा से आने वाली बसों का ठहराव नहीं होता है। जबकि प्रतिदिन सैकड़ों यात्री विभिन्न जनपदों की यात्रा करते हैं। मंडल अध्यक्ष भीम सेन मिश्रा के साथ प्रह्लाद वर्मा समेत अन्य ने मंत्री को पत्र भेजकर बस स्टॉप बनाए जाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न, आलोक दोबारा बने प्रदेश अध्यक्ष  

संबंधित समाचार