आज का राशिफल। 12 दिसंबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज बेरोजगार लोग जॉब को लेकर थोड़े चिंताग्रस्त रहेंगे। राजनीतिक बहसबाजी के कारण संबंध खराब हो सकते हैं। यात्रा के दौरान असुविधा होने की संभावना बन रही है। इसलिए आज यदि बहुत आवश्यक न हो तो यात्रा से बचें।

वृष

आज व्यापारिक डील के लिए समय बहुत अच्छा है। नजदीकी मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी कारणवश दूसरे शहर की यात्रा कर सकते हैं। आपकी तार्किक क्षमता की लोग प्रशंसा करेंगे। बुद्धिमान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। बोलते समय अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। भोजन में शुद्धता और पौष्टिकता का ध्यान अवश्य रखें।

कर्क

आज कारोबार में नया प्रयोग करने के लिए दिन शानदार है। भोग-विलास में आप धन खर्च करेंगे। परिवार की जरूरतों का ध्यान रखें। विवादित मामलों के सुलझने के योग बन रहे हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है।

सिंह

आज नजदीकी लोग आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। इसलिए आज गंभीर विषयों पर चर्चा करने से बचें। आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। लेकिन आपको गलत मार्गों का चयन करने से बचना चाहिए।

कन्या

आज आपके व्यवहार से सभी लोग प्रसन्न रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। आयात-निर्यात संबंधी व्यवसाय से बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं। जोड़ों में दर्द और गठिया से पीड़ित जातकों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

तुला

आज मध्यस्थता से कई अटके हुए मामलों का समाधान कर लेंगे। व्यवसायिक अनुबंधों के लिए दिन बेहद शुभ है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहने वाला है। पुराने मित्रों से अचानक मुलाक़ात हो सकती है।

वृश्चिक

आज दूसरों के साथ अपनी तुलना न करें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। आपकी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सावधान रहेंगे। धार्मिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे।

धनु

आज ज्यादा सोच-विचार करने के कारण तनाव में आ सकते हैं। व्यापार में नई साझेदारी के योग बन रहे हैं। गूढ़ ज्ञान-विज्ञान को लेकर काफी जिज्ञासु रहेंगे। प्रेमी जोड़ों को परिवार के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

मकर

आज काम को आगे बढ़ाने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसाय में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। काफी दिनों से रुका हुआ काम पूरा होने से आपका मन शांत रहेगा।

कुंभ

आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। व्यापार में बड़ी व स्थाई पार्टनरशिप हो सकती है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर अवश्य करें। जिससे आपको और भी अच्छे आइडियाज मिलेंगे। संतान को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे।

मीन

आज लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकालेंगे। अत: सोच-समझकर ही आप अपनी प्रतिक्रिया दें। बच्चे खेलकूद और मनोरंजन का आनंद उठाएंगे। विद्यार्थी नए कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। धर्म-ग्रंथों के अध्ययन के प्रति आकर्षित होंगे।