कांग्रेस सरकार बनते ही शुरु होगा पुलिस साप्ताहिक अवकाश : कमलनाथ
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने आज कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही पुलिस की साप्ताहिक अवकाश योजना को बहाल कर दिया जाएगा
कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा बंद की गई पुलिस की साप्ताहिक अवकाश योजना को मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही बहाल किया जाएगा। कमलनाथ के पिछले कई दिन से ऐसे ट्वीट सामने आ रहे हैं
शिवराज सरकार द्वारा बंद की गई पुलिस की साप्ताहिक अवकाश योजना को मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही फिर बहाल किया जाएगा।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) December 12, 2022
दो दिन पहले उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों की कर्जमाफी की जाएगी। इसके बाद कल उन्होंने कहा था कि राज्य में कांग्रेस सरकार बनने पर पुरानी पेंशन स्कीम को लागू किया जाएगा। राज्य में अगले साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
ये भी पढ़ें : बॉम्बे HC के मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता बने सुप्रीम कोर्ट जज, CJI चंद्रचूड़ ने दिलाई शपथ