लखनऊ: जीएसटी छापेमारी को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष से मिले व्यापारी, सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल का 5 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के  नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी से उनके सरकारी आवास पर मिला। उनसे मुलाकात की तथा उत्तर प्रदेश में जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों के यहां छापेमारी किए जाने की समस्या बताई। 

ये भी पढ़ें- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने डिंपल यादव को दिलाई शपथ

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया कि सूबे में जनरल सर्वे छापेमारी की वजह से प्रदेश के विभिन्न जिलों  के व्यापारियों में भय की स्थिति है। व्यापारी छापेमारी के डर से दुकानें बंद कर रहे हैं, जोकि उचित नहीं है। उनसे विषय का संज्ञान लेते हुए हस्तक्षेप करते हुए तत्काल जनरल सर्वे छापेमारी रोकने की मांग की।उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यापारी की शिकायत हो तो उसके वहां ही केवल जांच होनी चाहिए।  

संजय गुप्ता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारियों का सहयोग करने का वादा किया तथा किसी भी प्रकार का उत्पीड़न ना होने देने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल  मंडल में कमल अग्रवाल, ब्रह्म प्रकाश अवस्थी, डॉक्टर साकेत चतुर्वेदी, मोहित कपूर शामिल थे।

ये भी पढ़ें- नगरीय निकाय चुनाव : अब मथुरा में सीएम का रोड शो, बड़ी सभाओं में अहम मुद्दों पर करेंगे ऐलान

संबंधित समाचार