शाहबाज शरीफ ने की तालिबान बलों द्वारा की गई गोलीबारी की निंदा, कहा-  भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई न जाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कराची। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अशांत बलूचिस्तान प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्र चमन में अफगान तालिबान द्वारा ‘‘बिना उकसावे’’ के गोलीबारी करने की सोमवार को निंदा की। शरीफ ने कहा कि काबुल की अंतरिम सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई न जाएं। 

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ने शुरुआत में कहा कि रविवार को हुई गोलाबारी में छह लोगों की मौत हुई, लेकिन बाद में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई। सेना ने कहा कि अफगान बलों द्वारा आम नागरिकों पर भारी हथियारों से ‘‘बिना उकसावे के अंधाधुंध गोलीबारी’’ की गई, जिससे 16 लोग घायल हो गए। 

घटना की निंदा करते हुए प्रधानमंत्री शरीफ ने ट्वीट किया कि काबुल में अंतरिम सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पाकिस्तान सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अफगान बलों द्वारा बिना उकसावे के अंधाधुंध गोलाबारी की गई, जो कुछ देर तक जारी रही। 

विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं दोनों देशों के बीच भाईचारे वाले संबंधों के अनुरूप नहीं हैं।’’ इसमें कहा गया, ‘‘अफगान अधिकारियों को सूचित किया गया है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति से बचा जाना चाहिए और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।’’

ये भी पढ़ें:- कार्बन उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार देश दुनिया को तेजी से बदल रहे: विदेश मंत्री एस जयशंकर

संबंधित समाचार