अयोध्या: राजकीय इण्टर कॉलेज में बाल वैज्ञानिकों ने सजाए मॉडल, प्रदर्शनी में 40 विद्यालयों ने किया प्रतिभाग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। समग्र शिक्षा अभियान के तहत राजकीय इण्टर कॉलेज में सोमवार को जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गयी। इस प्रदर्शनी में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने अपने-अपने मॉडल प्रदर्शित किये। दो वर्गों में आयोजित प्रदर्शन में चार विशेषज्ञ शिक्षकों ने हर मॉडल का अवलोकन किया। 

प्रदर्शनी में 40 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान डायमंड इंटर कॉलेज के छात्र अंकित मौर्य ने तो सीनियर वर्ग में रामसेवक यादव स्मारक इंटर कॉलेज रुदौली को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। दोनो वर्गों के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं के अलावा 5-5 सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। 

वहीं जूनियर वर्ग कक्षा 9 व 10 में द्वितीय स्थान दिशवदयाल जायसवाल सरस्वती इंटर कॉलेज व तृतीय स्थान पर कनौसा कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राएं रहीं। सीनियर वर्ग कक्षा 11 व 12 का द्वितीय पुरस्कार एसएसवी इंटर कॉलेज व तृतीय स्थान देश दीपक इंटर कॉलेज बीकापुर को प्राप्त हुआ। 

इसके पहले संयुक्त शिक्षा निदेशक अरविंद पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ने विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। चार विशेषज्ञों ने मॉडलों को निर्धारित सात पैरामीटरों के आधार पर अवलोकन किया। छात्र-छात्राओं के यह मॉडल  आगामी 15 दिसम्बर को मण्डलीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदर्शित होंगे। विज्ञान प्रदर्शनी प्रधानाचार्य डॉ. बसंत कुमार, जीआईसी के उप प्रधानाचार्य राम निहोर की देखरेख में आयोजित हुई।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: रामपथ चौड़ीकरण में टूट रहे आशियाने, इधर-उधर रहने को मजबूर हैं प्रभावित लोग

संबंधित समाचार