जौनपुर: जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में नदारद मिले चिकित्साधिकारी, जताई नाराजगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नद्दी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि स्वास्थ्य केंद्र पर कोई भी चिकित्सक उपस्थित नहीं मिला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह के द्वारा बताया गया कि डॉ. अशोक कुमार को मंगलवार एवं गुरुवार के दिन अटैच किया गया है। 

जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमओ को स्पष्टीकरण देते हुए एक नियमित डॉक्टर नियुक्त करने के निर्देश दिए गए। अस्पताल परिसर में झाड़ियां उगी हुई पाई गई जिस पर खंड विकास अधिकारी मड़ियाहूं को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केन्द्र की तत्काल साफ-सफाई कराकर अवगत कराएं। 

सीएमओ को निर्देशित किया कि सभी पीएचसी एवं सीएचसी पर डॉक्टर का नाम, मरीज देखने का समय, उपलब्ध दवा, की जाने वाली जांचों के संबंध में लिखवाना सुनिश्चित करें इस अवसर पर लैब असिस्टेंट अजय कुमार एवं वार्ड बॉय नगेंद्र यादव उपस्थित रहे।

Image Amrit Vichar(28)

हर घर नल की जिलाधिकारी ने जानी जमीनी हकीकत
मड़ियाहूं। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा विकासखंड मड़ियाहू के ग्राम पंचायत कटेसर में चल हर घर नल योजना के कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण में पाया कि ट्यूबेल की बोरिंग चल रही थी जिस पर कार्यदाई संस्था एफकॉन के मैनेजर योगेश कुमार को निर्देशित किया कि कार्य में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द पूर्ण कराएं। इस योजना के तहत कुल 453 परिवारों को लाभ दिलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी एवं एक्सईएन जल निगम को निर्देशित किया कि स्टोर में रखे सामान की गुणवत्ता की जांच की जाए।

बच्चों के बीच पहुंचे जिलाधिकारी परीक्षा का लिया जायजा
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा उच्च माध्यमिक विद्यालय कुद्दुपुर एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय देल्हूपुर मड़ियाहूं में चल रही (NAT -1) परीक्षा का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से पूछा कि प्रश्न के संबंध में कठिनाई तो नहीं हुई। उन्होंने मिड-डे-मील में बना हुआ खाना खाकर खाने की गुणवत्ता की जांच की। कुछ बच्चे यूनिफॉर्म पहनकर नहीं आए थे जिस पर प्रधानाध्यापिका को निर्देशित किया कि बच्चों के अभिभावकों को प्रेरित करते हुए यूनिफॉर्म पहनकर ही विद्यालय आना सुनिश्चित करें।

Image Amrit Vichar(29)

पूर्व माध्यमिक विद्यालय देल्हूपुर के निरीक्षण के दौरान कक्षा छह की छात्रा आशू यादव से गणित के सवाल बोर्ड पर हल करवाएं। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी सिरकोनी एवं मड़ियाहूं को निर्देशित कि उक्त विद्यालयों में तत्काल बाउंड्रीवाल बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाये। सभी बच्चों से कहा कि विद्यालय यूनिफॉर्म पहनकर आए।   इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका सीमा सिंह, सहायक अध्यापिका प्रतिभा सिंह, राजकुमारी, गरिमा, तेज बहादुर सिंह, प्रेमलता, पर्यवेक्षक पंकज सिंह, गिरजा शंकर, मीरा रजक, प्रदीप कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े:-जौनपुर: GST छापेमारी के विरोध में 16 दिसंबर को व्यापारी बंद रखेंगे प्रतिष्ठान

संबंधित समाचार