बरेली: भू-माफिया और तस्करों पर नजर रखने को बनेगी नई सेल
बरेली, अमृत विचार। भू-माफिया और स्मैक तस्करों पर कठोर कार्रवाई के लिए जिले में एक नई सेल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसका ऑफिस एसपी सिटी कार्यालय के भवन की ऊपरी मंजिल पर बनाया जाएगा। इसके साथ ही यहां सीओ से लेकर सिपाही तक की तैनाती की जाएगी। यह सेल भू-माफिया के खिलाफ साक्ष्य जुटाकर जल्द कार्रवाई करेगी । वहीं यह टीम तस्करों के घरों में दबिश देकर उनकी गिरफ्तारी करने के लिए भी स्वतंत्र होगी।
ये भी पढ़ें- बरेली: मुख्य अभियंता कार्यालय में भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी
सोमवार को एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया के निर्देश पर एक नई सेल बनाने की तैयारी चल रही है। यह सेल जिले में मादक पदार्थाें की तस्करी करने वालों के साथ-साथ जमीन पर कब्जा करने वाले भू-माफिया के खिलाफ जांच कर कानूनी कार्रवाई करेगी। इस सेल में जमीन से जुड़े सभी मामलों को लिया जाएगा। हर मामले में कार्रवाई के लिए नियम समय दिया जाएगा। और यदि कोई विवेचक नियत समय में कार्रवाई नहीं करता है तो जांच उससे हटाकर दूसरे विवेचक को दे दी जाएगी। यह टीम जिले में हो रहे अपराधों पर काम करेगी, साथ ही इस टीम को दबिश देने का भी अधिकार होगा।
एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया दो दिन पहले क्राइम ब्रांच में चल रहे मामलों की विवेचना के बारे में चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्हें पता चला की वहां पर जांच के लिए आए 70 प्रतिशत मामले पहले इसी ही तरह पड़े हुए थे। इसके बाद उन्होंने एसपी सिटी से चर्चा करने के बाद नई सेल खोलने की बात कहीं।
भू-माफिया समेत स्मैक तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एक सेल बनाई जा रही है। इसका मुख्यालय एसपी सिटी कार्यालय के ऊपर होगा।- राहुल भाटी, एसपी
ये भी पढ़ें- बरेली: नहीं मान रहे व्यापारी, कुतुबखाना पुल निर्माण में बाधा बन रहा अतिक्रमण
