देवरिया: बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र में सोमवार को रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनौती खुर्द निवासी खुशहाल यादव (25) और बादल अंसारी (22) बाइक से किसी काम से रामपुर कारखाना गये थे।
गांव वापस आने के दौरान रामपुर कारखाना क्षेत्र में देवरिया-कसया राजमार्ग पर डुमरी के पास देवरिया के तरफ से आ रही रोडवेज ने बाइक को मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें:-रामपुर: रेलवे जीएम ने किया निरीक्षण, फुट ओवरब्रिज का उद्घाटन
