बहराइच: Apna Dal (S) के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे नानपारा, कहा- पार्टी को मजबूत करने के लिए मिलकर करें काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, नानपारा/बहराइच। अपना दल के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को जिला मुख्यालय होते हुए नानपारा पहुंचे। नानपारा में टोल प्लाजा पहुंचते ही पार्टी के विधायक और पदाधिकारियों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी और मजबूती प्रदान करने के लिए सभी मिलकर काम करें। अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल सोमवार को लखनऊ से होते हुए बहराइच पहुंचे। 

Image Amrit Vichar(35)

इसके बाद वह नानपारा पहुंचे। नानपारा टोल प्लाजा पहुंचने पर पार्टी विधायक रामिनवास वर्मा, जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष नानपारा में स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां पर पार्टी संस्थापक सदस्यों को श्रद्धांजलि दी। उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभी पार्टी को और आगे ले जाना है। 

ऐसे में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मेहनत कर पार्टी को आगे बढाने पर काम करें। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती से ही कार्यकर्ताओं की मजबूती होगी। इस दौरान राम स्वरूप टेकडीवाल, चमन लाल चैरसिया, लक्ष्मन प्रसाद, रामकुमार गुप्ता, समंपाल सिंह, सौरभ वर्मा, पूर्व सभासद विजय कुमार सिंह, अजय मदेशिया, अरूण वर्मा, संदीप मिश्रा, अनीस अंसारी, श्याम अग्रवाल, राजेंद्र कश्यप समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बांदा: कलयुगी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मां की हत्या कर हो गया था फरार

संबंधित समाचार