पीलीभीत: एसपी का एक्शन, माधोटांडा के मुंशी और सिपाही निलंबित

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

पीलीभीत, अमृत विचार। गोकशी के धंधेबाजों से साठगांठ रखने वाले दो और पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी। पहले से चल रही जांच में संलिप्तता उजागर होने के बाद अब माधोटांडा के मुंशी असलम और सिपाही पंकज को भी निलंबित कर दिया हैं। नवागत एसपी अतुल कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है। इस एक्शन के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। 

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: छापेमारी को लेकर व्यापारी संगठनों ने भरी हुंकार, किया प्रदर्शन

करीब 20 दिन पहले माधोटांडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद ईनामी तस्कर को उसके साथियों समेत पकड़ा था। आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की थी। दो अन्य साथियों को दूसरे दिन गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। पूछताछ में सामने आया था कि गोकशी में कुछ पुलिस कर्मी भी मददगार बने हुए थे। इसके बाद तत्कालीन एसपी दिनेश कुमार ने जांच शुरू कराई थी। 

फिर संलिप्तता मिलने पर चार सिपाही निलंबित कर दिए गए थे। यह जांच अभी भी चल रही है। इसमें अब माधोटांडा थाने के मुंशी असलम और सिपाही पंकज का नाम सामने आया। जिसका संज्ञान लेते हुए नवागत एसपी अतुल शर्मा सख्त हुए। उन्होंने दोनो को निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि माधोटांडा के मुंशी और सिपाही को निलंबित कर दिया है। गोकशी को लेकर चल रही जांच में इन पर कारवाई की गई है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: सड़क हादसों में अधिवक्ता समेत तीन की मौत, दो गंभीर

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

माह-ए-मुबारक : रमजान से पहले बरेली के हाफिजों की देश विदेश में हो रही मांग
प्रदेश में दलहन उत्पादन को मिलेगा नया संबल, कृषि मंत्री शाही ने केंद्रीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री का जताया आभार
सवर्णों के साथ सर्वजन समीकरण साधने की कवायद में बसपा, मायावती ने तैयार किया मिशन 2027
सरकारी विभाग उत्पीड़न करें तो SHRC दिलाएगा न्याय, बोले ब्रजभूषण- पुलिस के अलावा राजस्व, बिजली, श्रम समेत सभी विभागों के पीड़ित कर सकते हैं शिकायत
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू, राज्यपाल के अभिभाषण पर सपा के हंगामे की तैयारी... अखिलेश ने उठाए कई गंभीर मुद्दे