बरेली: गुरुवार को कई ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित, जानें पूरा शेड्यूल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 15 दिसंबर को मण्डल के मुरादाबाद-गाजियाबाद रेलखंड में काफूरपुर व महेशरा स्टेशनों के बीच ब्रिज नंबर 43-ए पर रेल पथ का मरम्मत कार्य किया जाना है। लिहाजा अप व डाउन लाइन पर सुबह 09:50 बजे से शाम 04:20 बजे तक कुल 06:30 घंटे का ट्रैफिक व पॉवर ब्लाक लिया जायेगा। जिसके कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। बरेली जंक्शन से होकर गुजरने वाली ट्रेनें भी प्रभावित होंगी।

ये भी पढे़ं- बरेली: छह वार्डों के 33 मतदान स्थल को बदलने का प्रस्ताव मंजूर

ट्रेन संख्या 12392 नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस गुरुवार को नई दिल्ली से 13:10 बजे चलने के स्थान पर 01 घंटे 10 मिनट देरी से चलाई जाएगी। संख्या 12584 आनंद विहार टर्मिनल-लखनऊ डबल डेकर गुरुवार को निरस्त रहेगी। हालांकि यह ट्रेन कोहरे के कारण पहले ही निरस्त हैं। ट्रेन संख्या 15128 नई दिल्ली -बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस गुरुवार को निरस्त रहेंगी। वहीं 20506 नई दिल्ली - डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस गुरुवार को अपने निर्धारित मार्ग गाजियाबाद-हापुड़-मुरादाबाद के स्थान पर गाजियाबाद -टपरी-लक्सर-मुरादाबाद होकर डिब्रूगढ़ जाएगी।

ये भी पढे़ं- बरेली: निजी अस्पताल में भर्ती हुईं दो बहनें, एक की मौत होने पर बैठी जांच

 

 

संबंधित समाचार