जनता की स्वास्थ्य रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएंगे: शिवराज
भोपाल। मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में जनता की स्वास्थ्य रक्षा के लिए हम हर संभव कदम उठाएंगे। शिवराज चौहान ने ट्वीट कर कहा है ‘प्रदेश में जनता की स्वास्थ्य रक्षा के लिए हम हर संभव कदम उठाएंगे। वित्तीय संकट के चलते दूसरे मदों में बजट की कुछ कमी की जा …
भोपाल। मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में जनता की स्वास्थ्य रक्षा के लिए हम हर संभव कदम उठाएंगे। शिवराज चौहान ने ट्वीट कर कहा है ‘प्रदेश में जनता की स्वास्थ्य रक्षा के लिए हम हर संभव कदम उठाएंगे। वित्तीय संकट के चलते दूसरे मदों में बजट की कुछ कमी की जा सकती है परंतु कोरोना से बचाव एवं उपचार में बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
शिवराज चौहान ने आगे लिखा है ‘हमें प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गतिमान भी करना है। इसके लिए पूरी तरह जनता को कोविड-19 के संबंध में जागरूक करना होगा तथा सर्वोत्तम उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। प्रदेश में कोरोना की भावी रणनीति ‘लॉकडाउन माइनस’ होना चाहिए। अर्थात ऐसी रणनीति बनाई जाए जिसमें बिना लॉकडाउन किए कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।’
