Kanpur Nagar Nigam: महापौर ने साझा की पांच साल की यादें, पार्षदों से कहा फिर मिलेंगे
कानपुर के नगर निगम सदन में विदाई समारोह का आयोजन।
कानपुर में पार्षदों का पांच साल का कार्यकाल खत्म होने को लेकर नगर निगम सदन में पार्षदों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया। इस पर महापौर प्रमिला पांडेय ने पार्षदों को गाना गाकर विदाई दी है।
कानपुर, अमृत विचार। पार्षदों का पांच साल का कार्यकाल खत्म होने को लेकर नगर निगम सदन में सभी 110 पार्षदों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें महापौर प्रमिला पांडेय ने गाना गाकर पार्षदों को विदाई दी है।
विदाई समारोह के दौरान ज्यादातार पार्षदों ने कहा कि उन्हें इस बात भी जीत हासिल होगी और फिर से नगर निगम सदन में चुनकर आएंगे। वहीं, नगर निगम सदन में पार्षदों के विदाई के लिए बुलाई गई बैठक यादगार रही। पार्षदों के साथ खुद महापौर गाना गाती नजर आईं। सदन के मंच से महापौर ने हंसते हंसते कट जाएं रस्ते गाना गाया तो पार्षद कमल शुक्ल बेबी ने चलते चलते मेरे यह गीत याद रखना कभी अलविदा न कहना गाना गाया तो सदन में तालियां बज पड़ी।
