ठंड से बचाव के लिए व्यापारियों से लिया जाएगा सहयोग: राज्य मंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कारागार राज्य मंत्री बोले- योगी सरकार आने से सुधरी जेल की स्थिति

अमृत विचार, बहराइच। प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कारागार मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण भवन में वार्ता करते हुए कहा कि पहले से जेलों की स्थिति में काफी सुधार आया है। उन्होंने कहा कि जेल में बंद बंदियों और कैदियों को ठंड से बचाव के लिए हर संभव मदद की जा रही है। इसमें व्यापारियों का भी सहयोग लिया जाएगा।

प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कारागार सुरेश राही 12.30 बजे जिला मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग के निरक्षण भवन पहुंचे। यहां पर सिपाहियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। विभागीय अधिकारियों से वार्ता की। 

इसके बाद राज्यमंत्री ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि पहले प्रदेश के सभी जेलों की स्थिति काफी खराब थी। लेकिन जब से प्रदेश में योगी की सरकार आई है, तब से से जेलों में काफी सुधार हुआ है। राज्यमंत्री ने कहा कि अब जेल के अंदर कोई खराब गतिविधि नहीं हो रही है। 

उन्होंने कहा कि ठंड पड़ने लगी है। ऐसे में जेल में निरुद्ध बंदियों और कैदियों को ठंड से बचाव के लिए व्यापारियों के साथ अन्य से मदद लेकर सभी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ठंड से बचाव के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ज्योति राय, सीओ राजीव सिसोदिया, जेलर आनंद शुक्ला, भाजपा नेता समय प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह गुरुवार को करेंगे 'The Forest Resort' का उद्घाटन

संबंधित समाचार