बलिया: बस की टक्कर से अधेड़ की मौत
रसड़ा/ बलिया, अमृत विचार। सिधागर घाट बैरियर के समीप बस के धक्के से अधेड़ की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। आधा घंटा जाम के दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सिलहटा गांव के बेरहौना निवासी विद्यासागर उर्फ घुरहू राजभर (45) पुत्र स्व. ब्रह्मदेव राजभर बैरियर पर किसी काम से आए थे। जैसे ही सड़क पर पहुंचे कासिमाबाद के तरफ से आ रही एक प्राइवेट बस विद्यासागर को टक्कर मारते हुए निकल गयी। इससे विद्यासागर की मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें - आगरा: बंदरों को पकड़ने का निकलेगा टेंडर, जानिये क्या है मामला
