दिखने में छोटे... दाम में सस्ते, ये हीटर ठंड में छुड़ा देंगे आपके पसीने
सर्दियों का मौसम आते ही लोग सिर्फ रजाई और कंबल ही नहीं बल्कि रूम हीटर्स को भी निकाल लेते हैं। आपको भी अगर अपने रूम में सर्दी लगने लगी है जिस वजह से आप इस साल नया रूम हीटर लेने का प्लान कर रहे हैं तो हम आज आपको एक बहुत ही किफायती Heater के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके रूम को गर्म कर आपको ठंड से बचने में मदद करेगा।
यह भी पढ़ें- वी. विजयसाई रेड्डी का बड़ा बयान, कहा- अपने जाल में फंसा रहा Loan App, प्रतिबंध लगाना जरूरी
रूम हीटर भी कई प्रकार के होते हैं जो छोटे से लेकर बड़े आकार के होते हैं, बड़े आकार वाले हीटर बेशक ज्यादा हीट प्रोड्यूस करते हैं लेकिन छोटे आकार वाले हीटर भी रूम को गर्म करने के मामले में पीछे नहीं होते हैं। हम आज आपको ई-कॉमर्स साइट Amazon पर मिलने वाले एक ऐसे ही सस्ते रूम हीटर के बारे में बताने जा रहे हैं।
Xenos Heater Room: अमेजन पर लिस्टिंग के अनुसार, ये प्रोडक्ट 900W वाला इलेक्ट्रिक हीटर है जो 15 डिग्री से 32 डिग्री तक के तापमान पर सेट हो सकता है। इस प्रोडक्ट की खास बात यह है कि ये छोटा और पोर्टेबल है जो कहीं भी फिट हो सकता है। इस हीटर के फ्रंट में एलईडी टेंपरेचर डिस्प्ले दी गई है। इस छोटू हीटर की कीमत भी इसके साइज की तरह ही छोटी यानी कम है, अमेजन पर ये प्रोडक्ट 799 रुपये में मिल रहा है।
BELLUXA Wall-Outlet 400 Watts: इस रूम हीटर में ऑन और ऑफ के लिए बटन दिया गया है, आप 2 अलग-अलग स्पीड में इस हीटर को चला सकते हैं। अमेजन पर लिस्टिंग के अनुसार, ये छोटू Room Heater ठंड के मौसम में छोटे गैराज, वर्कशॉप, ऑफिस और छोटे साइज वाले रूम के लिए सही साबित हो सकता है।
Amazon पर इस प्रोडक्ट की लिस्टिंग को देखने से पता चलता है कि इस हीटर में आप अपने अनुसार टेंपरेचर को सेट कर सकते हैं। बता दें कि इस हीटर में 15 डिग्री से लेकर 32 डिग्री तक के तापमान को सेट किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- witter ने Blue Tick सर्विस की रिलॉन्च, जानिए...सब्सक्रिप्शन खरीदने पर कितने करने होंगे खर्च?
