टाटा मोटर्स का बड़ा ऐलान : अगले महीने से 2 प्रतिशत तक महंगे हो जाएंगे टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली । वाहन कंपनी टाटा मोटर्स वाहन विनिर्माण की बढ़ती लागत के प्रभाव को दूर करने के लिए जनवरी से अपने वाणिज्यिक वाहनों के दाम दो प्रतिशत तक बढ़ाएगी। कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में यह कहा।

कंपनी के मुताबिक हालांकि कीमतों में वृद्धि अलग-अलग मॉडल और संस्करण के अनुसार भिन्न होगी लेकिन यह वाणिज्यिक वाहनों की पूरी श्रृंखला पर लागू होगी।

बयान में कहा गया है कि कंपनी बढ़ी हुई लागत का ज्यादातर भार खुद पर ले रही है लेकिन कुल लागत में तीव्र वृद्धि की वजह से उसे वाहनों की कीमतों में न्यूनतम वृद्धि करना पड़ रही है।

टाटा मोटर्स, वाणिज्यिक वाहन खंड में देश की अग्रणी कंपनी है। कंपनी ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह अगले महीने से अपने यात्री वाहनों की कीमतों में वृद्धि करने पर विचार कर रही है ताकि अपने वाहनों को अप्रैल, 2023 में लागू होने जा रहे सख्त उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप तैयार कर सके। 

ये भी पढ़ें : विपक्षी सदस्यों ने महंगाई और अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना साधा

संबंधित समाचार