यूपी निकाय चुनाव: राजनीतिक दलों को आरिक्षत किये गए Election Symbol
लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने 16 मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों के चुनाव चिन्ह आरक्षित कर दिये हैं। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पहले से आवंटित चल रहे चुनाव चिन्ह आरक्षित किये गये हैं। इस सिलसिले में राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
आदेश के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को कमल का फूल, समाजवादी पार्टी को साइकिल, कांग्रेस को हाथ का पंजा, बहुजन समाज पार्टी को हाथी चुनाव चिन्ह व राष्ट्रीय लोकदल को हैंडपम्प चिन्ह आरक्षित किया गया है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी को झाड़ू, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी को घड़ी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को गेहूं की बाली-हंसिया, जनता दल यूनाइटेड को तीर, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी लिबरेशन को सितारों सहित झंडा, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी को हथौड़ा-हंसिया-सितारा, राष्ट्रीय जनता दल को लालटेन, जनता दल सेक्यूलर को सिर पर धान रखे महिला किसान, आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लाक को शेर, आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन को पंतग व इंडियन मुस्लिम लीग के लिए सीढ़ी आरक्षित किया गया है।
ये भी पढ़ें - गोंडा: DM के निरीक्षण में गैरहाजिर मिली Principal निलंबित, कई शिक्षकों का वेतन रोका
