बरेली: बीएड द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने मंगलवार को बीएड द्वितीय वर्ष 2022 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में करीब 17 हजार छात्र शामिल हुए थे। इसके अलावा बीएड प्रथम वर्ष 2021 का संशोधित परिणाम भी जारी किया गया है। इसमें करीब 17 हजार छात्र थे। इन छात्रों को द्वितीय वर्ष के परिणाम के आधार पर अंक दिए गए हैं। पहले सिर्फ प्रोन्नत का परिणाम जारी किया गया था। इसके अलावा एमएड विषम सेमेस्टर विश्वविद्यालय परिसर 2022 का परिणाम भी घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: बसपा में मेयर पर पांच तो पार्षद पदों पर 131 आवेदन

विश्वविद्यालय ने सोमवार को एमए प्रथम वर्ष का परिणाम जारी किया था लेकिन इसमें उर्दू व ड्राइंग एंड पेंटिंग विषय का परिणाम शामिल नहीं था। परिणाम जारी होने के बाद छात्र रोल नंबर डालकर चेक करते रहे और परेशान होते रहे। इन दो विषयों का परिणाम जारी न होने की वजह है कि कई महाविद्यालयों ने प्रयोगात्मक परीक्षा व अन्य के अंक नहीं भेजे थे। जल्द ही इनका भी परिणाम जारी किया जाएगा। विश्वविद्यालय जल्द ही एमएड आयुर्वेद का भी परिणाम जारी करेगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: सीआईबी मुरादाबाद टीम का ट्रेन में छापा, दो अवैध वेंडर पकड़े

 

संबंधित समाचार