Kanpur Dehat: व्यापारी की हत्या में SIT का गठन, परिजनों ने आरोपी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी की मांग कर अंतिम संस्कार से किया इंकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur Dehat कानपुर देहात में व्यापारी की मौत में एसआईटी जांच का गठन।

Kanpur Dehat कानपुर देहात में लूट के मामले में पुलिस कस्टडी में व्यापारी की मौत में एसआईटी जांच का गठन किया गया है। उधर, परिजनों ने आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी तक अंतिम-संस्कार नहीं करने की बात कहीं है।

कानपुर देहात, अमृत विचार। Kanpur Dehat लूट के मामले में पूछताछ के लिए उठाए गए शिवली कोतवाली क्षेत्र के सरैया लालपुर निवासी व्यापारी बलवंत (२७) की  मंगलवार भोर पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में जमकर हंगामा किया था।

मामले में शिवली कोतवाल राजेश कुमार सिंह, रनियां थानाध्यक्ष शिवप्रकाश सिंह, एसओजी प्रभारी प्रशांत गौतम, मैथा चौकी इंचार्ज ज्ञानप्रकाश पांडेय समेत पांच नामजद व जिला अस्पताल के अज्ञात डॉक्टर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं ११ पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। देर रात एसपी की ओर से एसआईटी का गठन किया गया है।

वहीं कानपुर नगर में पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोपी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी की मांग कर अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। मृतक की पत्नी ने योगी आदित्यनाथ को बुलाने की मांग की। कहा कि एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी आदि की मांग पर अडे हैं। जानकारी पर डीएम नेहा जैन, एसपी सुनीति समेत अन्य अधिकारी गांव में पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

संबंधित समाचार