पिता बने हार्दिक पंड्या, पत्नी नताशा स्टानकोविच ने दिया बेटे को जन्म
नई दिल्ली। टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के घर बहुत बड़ी खुशखबरी आई है। वो अब पिता बन चुके हैं, उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविच ने बेटे को जन्म दिया है। हार्दिक ने इसके जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘हमलोंगों के …
नई दिल्ली। टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के घर बहुत बड़ी खुशखबरी आई है। वो अब पिता बन चुके हैं, उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविच ने बेटे को जन्म दिया है। हार्दिक ने इसके जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘हमलोंगों के घर बेबी ब्वॉय का जन्म हुआ।’ हांलाकि उन्होंने बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया है। तस्वीर में पंड्या ने बेटे का हाथ थामा हुआ है।

बता दें हार्दिक पंड्या ने 1 जनवरी को अभिनेत्री नताशा स्टानकोविच से सगाई कर ली थी और फिर लॉकडाउन के दौरान दोनों ने सात फेरे भी ले लिए। दोनों ने इस साल मई में ही अपने घर तीसरे सदस्य के आने की खबर दी थी। हार्दिक ने कहा था कि वह और उनकी मंगेतर आने वाले अपने बच्चे को लेकर उत्साहित हैं। हार्दिक ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी थी, जिसमें वह अपनी मंगेतर के साथ खड़े दिखाई दे रहे थे। फोटो में हार्दिक की मंगेतर गर्भवती दिखाई दे रही थी।
हार्दिक ने मई में इंस्टाग्राम पर लिखा था, ” नताशा और मेरा सफर शानदार रहा है और अब हमारा यह सफर और भी बेहतर होने वाला है। हम जल्द ही एक नए जीवन का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। हम अपने जीवन के एक नए फेस को लेकर बहुत खुश हैं और आपकी दुआएं और आशीर्वाद चाहते हैं।”
इस साल की शुरुआत में हार्दिक ने घोषणा की थी कि वह और नताशा ने एक दूसरे से सगाई कर ली थी। एक जनवरी को हार्दिक ने खुद सोशल मीडिया पर नताशा के साथ एक फोटो साझा किया था, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ” मैं तेरा, तू मेरी, जाने सारा हिंदुस्तान। 01.01.2020 सगाई।”
