लखनऊ: राज्य सरकार का गड्ढा मुक्त करने के दावे खोखले, सेल्फी विद गड्ढा अभियान चलाने की अधिकार सेना करेगी शुरुआत

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, लखनऊ। यूपी में योगी सरकार सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बात तो कर रही है, लेकिन जो गड्ढा मुक्त सड़कें बनाने का समय दिया गया था वह भी पूरा हो गया लेकिन अभी तक सड़कों के गड्ढे नहीं भरे हैं। इस को ध्यान में रखते हुए अब बड़े स्तर पर गड्ढा विद सेल्फी अभियान चलाने की तैयारी हो चुकी है। बता दें कि यह अभियान अधिकार सेना शुरू करेगी। बुधवार को एक वीडियो बयान जारी कर अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार यह दावा करती है कि प्रदेश भर की सड़कें 30 नवम्बर तक गड्ढा मुक्त कर दी गयीं हैं। जबकि धरातल पर स्थिति इसके विपरीत है। सड़को पर जगह-जगह गड्ढों की भरमार है।

उन्होंने कहा है कि अगले एक हफ्ते में अधिकार सेना के कार्यकर्ता प्रदेश भर में सड़कों पर निकल कर सेल्फी विद गड्ढा के तहत सेल्फी खींच कर संबंधित  अधिकारियों को प्रेषित करेंगे। जिससे उनको पता चल सके कि उनके क्षेत्र में सड़कों की हकीकत क्या है? जिससे वह वाकिफ हो सके और शायद नींद से जाग कर सड़को की स्थिति सुधारने का काम कर सकें।

यह भी पढ़ें:-  लखनऊ विश्वविद्यालय: दो छात्र गुटों में भिड़ंत के बाद सुरक्षा बढ़ी, चेक हो रही सीसीटीवी फुटेज

संबंधित समाचार