अयोध्या: प्रियकांत अध्यक्ष, द्वारिकाधीश बने मंत्री 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। बीकापुर तहसील मुख्यालय के एबीआरसी कार्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बीकापुर ब्लॉक इकाई का गठन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष पुनः प्रियकांत पांडेय और मंत्री द्वारिकाधीश उपाध्याय बने। कोषाध्यक्ष गुलाबचंद निर्विरोध मनोनीत हुए। अध्यक्षता मायाराम वर्मा और संचालन उमा प्रसाद यादव ने किया। 

नवनिर्वाचित कमेटी गठन के साथ ही वार्षिक अधिवेशन और शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी भी हुई। सेवानिवृत्त शिक्षकों हसीब अहमद, शशी रानी श्रीवास्तव और अशोक कुमार तिवारी का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेशीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने कमेटी को शिक्षक हित में कार्य के लिए प्रेरित किया। जिला अध्यक्ष संजय सिंह, मंत्री प्रेम कुमार वर्मा और कोषाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी, योगेंद्रनाथ पांडे, अजीत तिवारी, परमेश पांडेय समेत तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -अयोध्या: 10 लाख रुपये बिजली बिल के बकाएदार हैं DM

संबंधित समाचार