भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाएगी आप :सभाजीत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव समिति के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि लगभग 12000 वार्ड हैं और 763 इकाई हैं जिन पर आम आदमी पार्टी मजबूत प्रत्याशियों को उतारेगी। उन्होंने कहा कि सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी द्वारा चुनाव लड़ा जाएगा। हमारा सबसे बड़ा मुद्दा होगा नगर निकायों में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करना। उन्होंने कहा हाउस, वाटर टैक्स और कमर्शियल टैक्स के नाम पर भ्रष्टाचार फैला हुआ है जिसे समाप्त करना आम आदमी पार्टी का उद्देश्य होगा। 
   
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में जनता ने मौका दिया तो मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे। सभाजीत की मौजूदगी में बुधवार को बड़ी संख्या में लोगों ने रीडगंज पार्टी कार्यालय पर आप की सदस्य्ता ली। श्री  सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने शिक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, चिकित्सा, महिला सुरक्षा के क्षेत्र में जो सार्थक प्रयास किए हैं वह किसी दूसरे राजनीतिक दल ने अब तक नहीं किए थे। नदीम रजा, यूके द्विवेदी, सूरज प्रधान, एमपी सिंह, नवीन यादव, फरीद अहमद, मो इसराइल, हर्षवर्धन कोरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें -अयोध्या: फसाड लाइटिंग से रोशन होगा रामपथ, कमिश्नर और डीएम ने किया निरीक्षण  

संबंधित समाचार