बिजनौर: शूटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को डीएम ने पहनाए पदक
बिजनौर, अमृत विचार। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने खेलो इण्डिया खेलो तथा सीबीएसई कलस्टर शूटिंग प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाले खिलाडियों को मेडल पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित किया। शूटिंग प्रतियोगिता में पदक प्राप्त छात्र एवं छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए शूटिंग प्रतियोगिता में नए कीर्तिमान स्थापित करने की कामना की ।
बुधवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में खेलो इण्डिया खेलो तथा सीबीएसई कलस्टर शूटिंग प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को पदक पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। एक छात्र दीप अहलावत का चयन इंदौर मऊ (मध्य प्रदेश) के आर्मी स्कूल शूटिंग स्पोर्ट्स के लिए भी हुआ है। इस अवसर पर उन्होंने सभी बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि वह देश का भविष्य हैं, उन्हें अपने देश और अपने उज्जवल भविष्य के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे।
शूटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रजत पदक (मेडल) प्राप्त करने वाले शूटर्स में और खेलो इंडिया खेलों में भी चयनित अंश डबास, दूसरा स्थान पर समीर यादव ब्रॉन्ज मेडल, टीम की एंट्री हेजलमून स्कूल से पहले अंडर 14 वर्षीय स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले शूटर्स में समीर, सक्षम, पार्थ तोमर तथा दूसरा 17 वर्ष से कम स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले शूटर्स में सोना, गौरीशा, वैष्णवी, शबनूर तथा देववंश, आदित्य, अनुभव, तीसरा तथा अंडर 19 वर्षीय व्यक्तिगत वर्ग में रजत पदक प्राप्त करने वाले करमजीत हैं। इस अवसर पर खान जफर सुल्तान, कुंवर कुशलपाल सिंह, नाज़िश वक़ार, कोच आकाश कुमार संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:- बिजनौर : फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र मामले में ईओ और पालिका कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
