पीलीभीत: अब जूते से ही उखड़ती चली गई सड़क, वीडियो वायरल 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

जिम्मेदार तय समय से पहले ही सड़क उखाड़ने की बात कर झाड़ रहे पल्ला

पीलीभीत, अमृत विचार। शासन-प्रशासन सड़कों के निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर विशेष ध्यान देने के निर्देश तो जारी कर रहा है, लेकिन धरातल पर कमीशनखोरी का खेल हावी है। इसकी एक और बानगी सोशल मीडिया के जरिए उजागर हो गई। एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें तीन करोड़ से अधिक लागत से बनवाई जा रही सड़क 15 दिन में ही उखड़ती दिखाई दे रही है। मामला पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।

                                                             

सड़कों के निर्माण कार्य में धांधली बरतने का खेल कोई नई बात नहीं है। कई बार शिकायतों के बाद कराई गई जांच में नियम और मानकों की अनदेखी सामने आ चुकी है। जिसके के बाद कार्रवाई के नाम पर लकीर पीटते हुए शोर दबाने का काम किया जा चुका है। अभी कुछ समय पहले ही कई सड़क निर्माण से जुड़े वीडियो वायरल हुए थे।

एक जगह किसान तो दूसरे में बच्चों ने हाथ से ही सड़क को उखाड़ दिया था। जिसके बाद संबंधित फर्म के संचालकों पर एफआईआर भी दर्ज करा दी गई थी। इसी तरह से अब बुधवार को एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में गुणवत्ता के दावों के बीच हकीकत को बयां कर दिया।

इस वीडियो में जूते से सड़क उखाड़ते हुए लोग नजर आ रहे हैं। वायरल करते वक्त बताया गया है कि यह मामला ललैारीखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र का है। करीब सात किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से कराया जा रहा है।

जहां एक ओर अधिकारी यह दावा कर रहे हैं कि गुणवत्ता का पूरा ख्याल रख रहे हैं और निगरानी भी कराई जा रही है। मगर,  इस वायरल वीडियो को सही माने तो तीन करोड़ से अधिक लागत से बनवाई जा रही यह सड़क तो जूतों से ही उखाड़ दी गई।

वायरल करने वालों ने बताया है कि यह सड़क ग्राम हरचुईया से करीब सात किमी तक प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बन रही है। 15 दिन के भीतर ही सड़क निर्माण का हाल उजागर हो गया। खास बात है कि इस वीडियो को भ्रष्टाचार से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार यह कहकर बचाव करते दिखाई दे रहे हैं कि ग्रामीण समय से पहले ही निर्माण की गई सड़क को उखाड़कर वीडियो बना ले रहे हैं।

ललौड़ीखेड़ा ब्लॉक के ग्राम हरचुईया में सात किलोमीटर लंबी सड़क निर्माणाधीन है। जेई की देखरेख में काम कराया जा रहा है। गुणवत्ता को लेकर किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं है। ग्रामीण काम में अवरोध उत्पन्न कर वीडियो वायरल कर रहे हैं---फुरकान अली, एक्सईएन, आरईएस।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

BREAKING: Ayodhya Ram Mandir ट्रस्ट में बड़ा बवाल... चंपत राय का इस्तीफा कन्फर्म, दान चोरी केस में SIT की बड़ी कार्रवाई
गोंडा : स्टेशन यार्ड में टॉवर वैगन से कॉपर केबल काटता युवक रंगे हाथ गिरफ्तार, 6 केबल बरामद
India vs Australia Women T20: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ‘करो या मरो’ मुकाबला: सेमीफाइनल की रेस में टीम इंडिया की सबसे बड़ी परीक्षा, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
राम भक्तों की आस्था से खिलवाड़ सबसे बड़ा पाप, विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने चढ़ावा चोरी करने वालों को बताया 'चोर-डकैत'
Saharanpur News : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बना मौत का रास्ता! चार माह में 100 से अधिक मौतों ने बढ़ाई चिंता