बिजनौर : गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक में चले लाठी-डंडे
बिजनौर/हल्दौर, अमृत विचार। क्षेत्र के ग्राम खासपुर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की मीटिंग में लाठी-डंडे चले। जिसमें एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
बुधवार दोपहर ग्राम खासपुरा के गुरुद्वारे में कमेटी की बैठक में कमेटी के प्रधान समर्थकों का आरोप था कि कमेटी के सचिव कुलदीप सिंह द्वारा बिना प्रधान की अनुमति के चुनाव का एजेंडा निकाल दिया गया। चुनाव के एजेंडे से खिन्न सतपाल समर्थकों द्वारा इसका विरोध करते हुए अप्रैल में चुनाव की बात रखी गई। जिस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
इसी बीच कमेटी प्रधान सतपाल समर्थक हरवेंद्र पुत्र जोगेंद्र पर दूसरे पक्ष के चार युवकों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिसमें हरवेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे पैजनिया चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने घायल का मेडिकल कराकर उपचार के लिए बिजनौर भिजवाया। चौकी इंचार्ज ने पीड़ित की तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच कर कार्यवाही की बात कही है।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा : दो साल में लापरवाही के चलते बदले गए सात थाना प्रभारी, तीन निलंबित
