अमरोहा : दो साल में लापरवाही के चलते बदले गए सात थाना प्रभारी, तीन निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। दो साल में रहरा थाने में सात थाना प्रभारी बदले गए। कोई भी प्रभारी पांच माह का कार्यकाल से ज्यादा नहीं पूरा कर सका। जबकि तीन थाना प्रभारी निलंबित हुए।
     
सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र की जनता को 95 साल बाद रहरा में चौकी को थाना बनाया। तत्कालीन एसपी विपिन टाडा के नेतृत्व में 23 सितंबर 2020 को रहरा चौकी को 95 साल बाद जिले का 13वां रहरा थाना बनाकर थाने की सौगात मिली। थाने में प्रभारी व अन्य पुलिस बल की तैनाती भी दी गई थी। रहरा थाना बनने पर 69 गांव जोड़े गए। इसके बावजूद भी तब से लेकर अब तक कोई भी थाना प्रभारी पांच माह से ऊपर का कार्यकाल पूरा नहीं कर सका। 

आए दिन पुलिस की लापरवाही सामने आती रही है। 23 सितंबर 2020 को 1 दिन के लिए अमित कुमार मान ने रहरा थाने की कमान संभाली। इसके बाद तत्कालीन एसपी विपिन टाडा ने सत्येंद्र सिंह को थाना प्रभारी बनाया। वह भी कुछ ही दिन रहे। इसके बाद मुकेश कुमार थाना प्रभारी बने, लेकिन मुकेश कुमार को रहरा में शराब के ठेके पर मारपीट के मामले में लापरवाही बरतने के मामले में 25 जुलाई 2021 की रात को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद राम प्रकाश शर्मा को थाना प्रभारी बनाया गया। 

फिर अमर सिंह थाना प्रभारी बने। छठे नंबर पर वरुण कुमार 20 मई 2022 को बछरायू से ट्रांसफर होकर आए। लेकिन तीन माह बाद ही चंदनपुर में गोकशी के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी आदित्य लांग्हे ने 2 सितंबर 2022 को निलंबित कर दिया था। वरुण कुमार निलंबित होने पर 3 सितंबर 2022 को अशोक कुमार वर्मा को रहरा थाना प्रभारी बनाया गया। 3 माह 10 दिन के भीतर ही अशोक कुमार वर्मा की लापरवाही सामने आई। 

दो दिन पहले बालिका का अपहरण करने वाले बदमाश को मुठभेड़ में घायल होने के बाद पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। लापरवाही के मामले में एसपी आदित्य लाग्हे ने 13 दिसंबर 2022 को थाना प्रभारी अशोक कुमार वर्मा, एक दरोगा व दो सिपाही को निलंबित कर दिया। अब एसपी के पीआरओ सुशील वर्मा को थाने की कमान मिली है। 

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: हत्या के मामले में पिता व तीन बेटों को उम्रकैद, 10 साल पहले की थी हरिओम की हत्या

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज