शाहजहांपुर: कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। साहबगंज में एक महिला का शव कमरे में पंखे के कुंडे से दुपट्टे से लटका हुआ मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर मार डालने का आरोप लगाया है। क्यों की दहेज के लिए ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: पुलिस ने देह व्यापार के बजाय शांति भंग में कर दिया पूर्व चेयरमैन का चालान

सेहरामऊ दक्षिणी के गांव साहबगंज निवासी सौरभ की शादी एक साल पहले 27 वर्षीय संगीता पुत्री मुंशी लाल निवासी परमाली थाना रामचंद्र मिशन के साथ हुआ था। सौरभ ने बताया कि बुधवार की दोपहर एक बजे घर पर कोई नहीं था। जब वह लौटकर आया तो मकान का मुख्य दरवाजा खोला और अंदर गया। उन्होंने देखा कि उसकी पत्नी का शव एक कमरे में पंखे के कुंडे से दुपट्टे से लटका हुआ था। उन्होंने गांव वालों को जानकारी दी। परिवार और गांव के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने थाने पर सूचना दी। 

थाना प्रभारी सिपाहियों के साथ दिन में तीन बजे मौके पर पहुंचे और संगीता के शव को नीचे उतारा। इधर खबर मिलने पर म़तका का भाई मोहन लाल निवासी परमाली थाना रामचंद्र मिशन पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे आए दिन जान से मारने की धमकी दिया करते थे। उसका आरोप है कि ससुराल वालों ने मारकर लटका दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतका के मायके वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: हत्या के मामले एक अभियुक्त को उम्रकैद, अन्य दो पर चलेगा मुकदमा

 

संबंधित समाचार