प्रियंका गांधी ने सरकारी बंगला खाली किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्हें आवंटित सरकारी आवास खाली कर गुरुवार को बंगले की चाबी विभाग के अधिकारियों को सौंप दी। केंद्र सरकार के संपदा विभाग तथा सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने प्रियंका गांधी से बंगले की चाबी लेने के बाद बताया कि उन्होंने 31 जुलाई तक बंगले के बिजली, पानी और …

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्हें आवंटित सरकारी आवास खाली कर गुरुवार को बंगले की चाबी विभाग के अधिकारियों को सौंप दी। केंद्र सरकार के संपदा विभाग तथा सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने प्रियंका गांधी से बंगले की चाबी लेने के बाद बताया कि उन्होंने 31 जुलाई तक बंगले के बिजली, पानी और अन्य सभी बिलों का भुगतान कर दिया है।

उन्होंने बताया कि बंगला अच्छी स्थिति में है और किसी तरह का बकाया प्रियंका वाड्रा पर नहीं है। प्रियंका गांधी ने पहले ही कह दिया था कि वह 31 जुलाई तक बंगला खाली कर देंगी। गौरतलब है कि सरकार ने एसपीजी सुरक्षा हटाने के बाद प्रियंका गांधी को यह बंगला खाली करने का नोटिस दिया था। यह बंगला अब भाजपा सांसद अनिल बलूनी को आवंटित किया गया है।

संबंधित समाचार