बरेली: 2017 में कांग्रेस को पार्षद की एक सीट मिली, इस बार राह नहीं आसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पूर्व के चुनावों में कांग्रेस की हालत खराब होने के साथ नेताओं में बिखराव और एकजुटता की कमी साफ नजर आई थी। इस बार निकाय चुनाव में कांग्रेस अपने को जिंदा रखने के लिए दमखम से लड़ने की तैयारी कर रही है। पार्टी निगम के 80 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में जुटी है। 2017 में हुए निकाय चुनाव की बात करें तो कांग्रेस पार्टी के लिए नगर निगम की 80 सीटों पर पार्षद पद के उम्मीदवार भी नहीं मिले थे, इसलिए 80 में से 68 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें सिर्फ एक वार्ड में ही जीत नसीब हुई थी।

ये भी पढ़ें- बरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से बच्चे की मौत, परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस

वार्ड नंबर 38 (बेनीपुर चौधरी) से कांग्रेस प्रत्याशी जफरुद्दीन को जीत मिली थी। पार्टी के मेयर प्रत्याशी रहे अजय शुक्ला 21295 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। कभी जिले की सबसे बड़ी पार्टी कही जाने वाली कांग्रेस के बड़े नेता भी दूसरे दलों में जा चुके हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का एक भी प्रत्याशी 20 हजार से अधिक वोट नहीं पा सका था। अब हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पार्टी नगर निकाय चुनाव में मजबूती से वापसी करने की बात कर रही है।

आवेदन की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित
नगर निकाय चुनाव में तैयारियों की समीक्षा को लेकर सेक्टर प्रभारियों की बैठक महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के आवास पर हुई। जिसमें सेक्टर प्रभारियों ने अपने वार्ड के बारे में बताया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि कहा कि इस चुनाव के जरिए 2024 में राहुल गांधी को मजबूत करना चाहते हैं। इसी इरादे के साथ महानगर कांग्रेस 80 वार्डों में अपने प्रत्याशियों को मजबूती से लड़ाएगी। आवेदनों की जांच के लिए तीन सदस्यों की कमेटी गठित की गई है। 

निकाय चुनाव प्रमुख प्रभारी महेश पंडित ने बताया है कि अंतिम तिथि को लेकर हाईकमान का कोई निर्देश नहीं। इसलिए सभी सेक्टर प्रभारी अपने-अपने वार्डों में मुस्तैद रहकर आवेदन लेने के कार्य को जारी रखें। प्रवक्ता योगेश जौहरी ने बताया है कि नगर निगम के 80 वार्डों में लगभग 640 बूथ हैं। महानगर कांग्रेस कमेटी सभी बूथों पर अपने 5 सक्रिय कार्यकर्ता बनाने के काम में जुटी है। इस मौके पर प्रेम प्रकाश अग्रवाल, नवाब मुजाहिद हसन खां ,एडवोकेट सुबोध जौहरी, अरविंद महाराज, राजेश कुमार, हर्ष विसरिया, हर्षित दुबे, ममता पंडित मौजूद रही।

ये भी पढ़ें- बरेली: इमरजेंसी में हो रहा निजी अस्पताल रेफर का खेल, अब टीम करेगी निगरानी

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा