बहराइच में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, जरवल, बहराइच। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर गुरुवार को अपेक्स इंटरनेशनल स्कूल के सामने स्विफ्ट डिजायर से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में छात्र घायल हो गया। कक्षा 10 के छात्र की लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

जरवल रोड थाना क्षेत्र के हरचंदा गांव निवासी मोहम्मद अरमान (16) पुत्र मोहम्मद आलम कैसरगंज के अपेक्स इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 10 का छात्र था। गुरुवार को वह स्कूल गांव से बाइक से जा रहा था। बाइक गांव निवासी शहरयार (30) रफीउद्दीन चला रहे थे। जबकि छात्र पीछे बैठा था। 

दोपहर में 12 बजे स्कूल के सामने बाइक मोड़ते ही स्विफ्ट डिजायर से भिड़ंत हो गई। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी कैसरगंज से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जबकि घायल बाइक चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:-माफिया मुख्तार अंसारी 26 साल पुराने मामले में दोषी करार, थोड़ी देर में आएगा फैसला

संबंधित समाचार