बहराइच: कतर्नियाघाट सेंचुरी में लीजिए The Forest Resort का मजा, प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री ने किया उद्घाटन
अमृत विचार, बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार में पर्यटकों के स्वागत और सुविधाओ के लिए वनविभाग के प्रोत्साहन पर होम स्टे एवं रिसॉर्ट निरंतर खुल रहे हैं। उसी के तहत गुरुवार को कतर्नियाघाट के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत मटेही गांव में जंगल के समीप बने द फॉरेस्ट रिसॉर्ट का उद्घाटन प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने फीता काटकर किया। द फॉरेस्ट रिसॉर्ट का निर्माण कारीकोट के लोहरा निवासी मुख्यमंत्री से पुरस्कृत मशहूर गन्ना किसान व समाजसेवी स्व. रेशम सिंह की पुत्री रंजीत कौर ने करवाया है।
12.jpg)
प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने फीता काटकर रिसॉर्ट का शुभारंभ करने के बाद नवनिर्मित रिसॉर्ट का निरीक्षण किया व उपलब्ध तमाम व्यवस्थाएं देखी। कृषि मंत्री ने रिसॉर्ट की सुंदरता व उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं को देख सराहना की। उद्घाटन के बाद कृषि मंत्री को रिसॉर्ट की मालकिन समेत तमाम अधिकारियों व क्षेत्रीय लोगों ने बुके भेंट कर मुलाकात की।
9.jpg)
इस दौरान उद्यान विभाग के वरिष्ठ सलाहकार आर के वर्मा, उप निदेशक कृषि टीपी साही, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र बीपी साही, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र, डॉ. के एम सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रिया नंदा, वैज्ञानिक डॉ. एसबी सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी सौरभ वर्मा, उप संभागीय कृषि प्रसार साधिकारी उदय शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
रिसॉर्ट में उपलब्ध व्यवस्थाएं
रिसॉर्ट में 6 कमरे उपलब्ध हैं जिनमें 2500 लेकर 45 सौ रुपए तक के कमरे उपलब्ध हैं। वहीं एक व्यक्ति के लिए 1250 रुपए में डॉरमेट्री रूम उपलब्ध है। इसी के साथ ही कैंटीन, ओपेन सिनेमा, गार्डेन व क्रिकेट नेट प्रैक्टिस तथा खेल-कूद के लिए तमाम अत्याधुनिक व्यवस्थाएं उपलब्ध है।
ऐसे करें बुक और रिसॉर्ट पंहुचे पर्यटक
रिसॉर्ट का रास्ता गिरिजापुरी पेट्रोल पंप से सीधे पिच सड़क से है जो ग्रामसभा मटेही के लिए आता है। दूरी लगभग 6 किलोमीटर है। वहीं पर्यटक इसकी बुकिंग इंटरनेट के माध्यम से तथा फोन नंबर रंजीत कौर 8188991785, विशु सिंह 8738088063 पर संपर्क कर के कर सकते हैं। रंजीत कौर ने बताया कि यूपी इको टुरिज्म की वेबसाइट पर क्लिक कर भी पर्यटक बुकिंग कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: आकर्षक होगा रामपथ, जगह-जगह होंगे बेंच व चार्जिंग प्वाइंट, मंडलायुक्त ने अफसरों के साथ किया मंथन
