संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास करेंगे भारत-नेपाल, दोस्ताना संबंध होंगे और भी मजबूत
काठमांडू। भारत और नेपाल दोनों देशों की सेनाओं के बीच दोस्ताना संबंध को और मजबूत बनाने के लिए शुक्रवार से 16 वां संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘सूर्य किरण’ का आयोजन करेंगे। सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए भारतीय सेना का दल बुधवार को नेपाल पहुंचा। यह अभ्यास भारत -नेपाल सीमा के पास रूपनदेही के सालझंडी में होगा।
काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘भारतीय सेना का दल 16वां भारत-नेपाल सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण’ में हिस्सा लेने के लिए आज नेपाल के सालझंडी पहुंचा। यह अभ्यास पेशेवर अनुभवों को आपस में साझा करने और दोनों देशों की सेनाओं के बीच दोस्ती को मजबूत बनाने के लिहाज से एक प्रतिमान है।’’
#IndianArmy contingent reached #Nepal to participate in the 16th Edition of India-Nepal Joint Training Exercise #SuryaKiran 2022. The exercise aims to share experience gained by both Armies in Counter Terrorism & Disaster Relief operations.#IndiaNepalFriendship@thenepalesearmy pic.twitter.com/JfsaCRhlXw
— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) December 15, 2022
इसके पहले इस अभ्यास के 15वें संस्करण का आयोजन पिथौरागढ़ में किया गया गया था जिसमें दोनों देशों के 650 सैनिकों ने हिस्सा लिया था। भारतीय सेनाध्यक्ष मनोज पांडे ने गत सितंबर में नेपाल की यात्रा की थी।
इस यात्रा के दौरान जनरल पांडे को राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने नेपाली सेना के जनरल की मानद उपाधि प्रदान करके सम्मानित किया था। नेपाल और भारत के बीच 1850 किलोमीटर लंबी सीमा है जो सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से होकर गुजरती है।
ये भी पढ़ें:- Rover Microphone ने रिकॉर्ड की लाल ग्रह पर धूल के बवंडर की आवाज
