शिक्षा के बिना जीवन अधूरा, शिक्षित व्यक्ति ही समाज को दे सकता है नई दिशा: विधायक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पूराबाजार, अयोध्या। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। क्योंकि शिक्षित व्यक्ति ही समाज को नई दिशा दे सकता है। बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश के विकास में सहयोग के साथ-साथ अपने भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। यह बात सर्व शिक्षा अभियान को सफल बनाने के लिए निपुण भारत मिशन विषय पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरा बाजार के प्रांगण में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कही। 

उन्होंने कहा कि बच्चों को डीबीटी के माध्यम से धन उनके खाते में दिया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि बच्चों की शिक्षा के लिए मिले धन को उन्हीं के लिए खर्च करें। कहा ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से स्कूलों का भौतिक कायाकल्प करते हुए प्रदेश सरकार की ओर से स्कूलों में शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों का आधार कार्ड बनवा लें जिससे बच्चों को विभिन्न योजना के तहत मिलने वाली धनराशि उनके खातों में पहुंच सके। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री चक्रवर्ती सिंह, सत्येंद्र गुप्ता, अजीत सिंह, मनोरमा साहू, प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह अंकुर, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, सत्य प्रकाश  सिंह, अरविंद सिंह, स्वाति सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-गौतमबुद्ध नगर: पुलिस से मुठभेड़ के बाद बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार