बरेली: पिलर के लिए खोदा गड्ढा, सिकुड़ गई एंबुलेंस की राह
बरेली, अमृत विचार। कुतुबखाना पुल निर्माण के चलते चिकित्सकीय सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दो दिनों से जिला अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर ओवरब्रिज का पिलर बनाने के लिए बड़ा गड्ढा खोद दिया गया। ऐसे में अब जो मार्ग मरीजों के निकलने के लिए बनाया गया है। वह और भी संकरा हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी एंबुलेंस से अस्पताल में मरीज लाने और ले जाने में हो रही है। 102 व 108 एंबुलेंस सेवा प्रभारी समर श्रीवास्तव के अनुसार करीब एक माह पूर्व से कुतुबखाना ओवरब्रिज निर्माण का कार्य शुरू हुआ है, उस दौरान से ही एंबुलेंस का रिस्पांस टाइम प्रभावित हो रहा है।
ये भी पढ़ें- बरेली: ट्रेनों में बढ़ी चेनपुलिंग तो अवैध वेंडरों पर चला आरपीएफ का डंडा
एंबुलेंस सेवा प्रभारी के अनुसार 102 एंबुलेंस से रोजाना 10 मरीजों को अस्पताल तक लाने का लक्ष्य निर्धारित है, जबकि 108 एंबुलेंस के माध्यम से 50 से अधिक मरीज अस्पताल में लाते हैं और ले जाते हैं। निर्माण के बाद लक्ष्य तो पूर्ण हो रहा है, लेकिन लगातार रिस्पांस टाइम प्रभावित हो रहा है। कई बार उच्चाधिकारियों से एंबुलेंस के लिए एक नया रास्ता निर्धारित करने का मांग की, लेकिन समस्या का निदान नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें- बरेली: दांतों के इलाज के अध्ययन के लिए जरूरी है सटीक और साफ फोटोग्राफी
