मुरादाबाद : दुष्कर्म बाद शादी के वादे से मुकरा पड़ोसी, तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शादी के सब्जबाग दिखाकर युवती से दुष्कर्म करने वाला पड़ोसी वादे से मुकर गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ एसएसपी को तहरीर दी। उन्होंने मझोला थाना प्रभारी को घटना की जांच व कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

मझोला थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता के अनुसार पड़ोसी युवक एक साल पहले अचानक उसके घर आ धमका। तब परिवार के सदस्य बाहर थे। बातचीत करते हुए उसने युवती का मोबाइल नंबर ले लिया। फिर काल करने लगा। इस दौरान युवक ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। शादी का सब्जबाग दिखाकर आरोपी ने उसे अपने घर बुला लिया और दुष्कर्म किया।

 कुछ दिनों बाद युवती ने शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। आरोपी पीड़िता के फोटो व अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। तब पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : छापे में बिना लाइसेंस के चलती मिली गजक फैक्ट्री, खाद्य विभाग की टीम ने की छापेमारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात