रामपुर: मुरादाबाद ने बदायूं को 116 रन से हराकर जीता मैच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद शलभ माथुर और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला की उपस्थिति में शहीद-ए-आजम स्पोर्टस स्टेडियम, बमनपुरी में  23वीं अंतर्जनपदीय बरेली जोन, बरेली पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। 18 दिसंबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में बरेली जोन के सभी नौ जनपद बरेली, रामपुर, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, सम्भल, बिजनौर एवं अमरोहा की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहला  मैच मुरादाबाद और बदायूं के बीच खेला गया। जिसमें मुरादाबाद ने बदायूं को 116 रन से हराकर मैंच अपने नाम कर लिया। 

ये भी पढ़ें- रामपुर : पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां के नाम से बना ली फर्जी आईडी

पहाड़ी गेट स्थित शहीद-ए-आजम स्पोर्टस स्टेडियम, बमनपुरी में 23वीं अंतर्जनपदीय बरेली जोन प्रतियोगिता में पहले दिन पहला मैच जनपद मुरादाबाद व बदायूं पुलिस के बीच खेला गया। मुरादबाद के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 192 रन बनाये, जिसमें मुरादाबाद के कप्तान सुधीर शर्मा ने सबसे ज्यादा रन 43 गेदों पर 62 रन की पारी खेली। इस पारी में इन्होने शानदार बल्लेबाजी करते हुये 3 छक्के, 6 चौके लगाये। दूसरे सफल बल्लेबाज कपिल अतरी रहे, जिन्होंने 18 गेदों में 28 रन की पारी खेली जिसमें इन्होंने  4 चौके लगाए।

इसके अलावा जनपद बदायूं की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सबसे सफल गेंदबाज अजय यादव ने 4 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट लिए। दूसरे सफल गेंदबाज दानिश रहे, जिन्होंने  4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिए। बदायूं की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुये 13 ओवर 3 गेंदो में 76 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गयी। इस मैच के मैन ऑफ द मैच शेखर रहे। जिन्होंने 3 ओवर  3 गेंदो में मात्र 7 रन देकर 4 विकेट लिये , गेम चैन्ज ऑफ दी अवार्ड मुरादाबाद के कप्तान सुधीर शर्मा को दिया गया। इस मैच के अम्पायर सुल्तान अली खान व समी उल्ला खां रहे, स्कोर्र की भूमिका अहमद नवाज व हेमराज ने निभायी तथा कमेन्ट्री मुख्तार आलम व अवनीश चपराना ने की।

नौ जिलों की टीमें ले रहीं हिस्सा
शहीद-ए-आजम स्पोर्टस स्टेडियम में गुरुवार से मैंचों का आयोजन शुरू हो गया। जिसमें नौ जिलों की टीमें हिस्सा ले रही है। इन मैंचों में कुछ अधिकारी और पुलिस कर्मी भी खेल रहे है। जिसमें तीन दिन तक लगातार मैंच खेले जाएंगे। उसी क्रम में गुरुवार को मुरादाबाद और  बंदायू के बीच खेला गया,जो मैच शाम तक चला। शुक्रवार को भी  मैंच खेले जाएगें। जिसको लेकर पिछले कई दिनों से अधिकारी प्रतियोगिता कराने की रणनीति बना रहे थे। 

दर्शक दीर्घा में क्रिकेट प्रेमी जुटे
बमनपुरी स्टेडियम में पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का आनंद लेने के लिए शहर के दर्शक मौजूद रहे। उन्होंने रन बनने पर जहां क्रिकेट खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया वहीं पर सुस्त रफ्तार पकड़ने वाले बदायूं की टीम के खिलाड़ियों को बहुत प्रोत्साहित भी करने की कोशिश की, लेकिन मुरादाबाद की टीम ने जीत हासिल कर ली।

ये भी पढ़ें- रामपुर: कोर्ट में हाजिर न होने पर आजम समेत तीन पर पांच हजार का जुर्माना

 

 

संबंधित समाचार