रायबरेली: वुड वर्क फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल स्वाहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रायबरेली। एक वुड वर्क फैक्ट्री में गुरुवार की रात भीषण आग लग गई है। आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि इसे बुझाने में दमकल की नौ गाड़ियां बुलानी पड़ीं थी। मामला हरचंदपुर थाना इलाके के डिडौली गांव का है। यहां प्रयागराज लखनऊ हाइवे पर डांडियां की छड़ें और वाइपर के डंडे बनाने का कारखाना है। 

गुरुवार की देर रात अचानक यहाँ रखी लकड़ियां सुलगने लगीं। धीरे धीरे आग ने विकराल रूप धारण किया तो फैक्ट्री के चौकीदार को आग लगने की जानकारी हुई। फैक्ट्री में मौजूद चौकीदार ने फैक्ट्री मालिक को सूचना दी। सूचना पाकर फैक्ट्री मालिक जब तक मौके पर पहुंचे तब तक आग ने भीषण रूप धारण कर लिया था। 

आग के विकराल रूप को देखते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इसी बीच एसडीएम सदर शिखा संखवार और इओ आशीष सिंह भी मौके पर पहुंच गए। घंटों की मशक्कत के बाद दमकल की नौ गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: एंबुलेंस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

संबंधित समाचार