बरेली में फिर टूटा रिकार्ड, छह की मौत, 290 नए संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना का गुरुवार को फिर रिकार्ड टूट गया। पॉजिटिवों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा। 290 लोगों को कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। वहीं एक ही दिन में छह संक्रमित लोगों की मौत से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में खलबली मची …

बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना का गुरुवार को फिर रिकार्ड टूट गया। पॉजिटिवों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा। 290 लोगों को कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। वहीं एक ही दिन में छह संक्रमित लोगों की मौत से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में खलबली मची हुई है।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मृतकों में तीन बरेली शहर और एक-एक रिठौरा, मीरगंज के हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि स्टेडियम रोड स्थित एकतानगर की 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला 23 जुलाई को संक्रमित मिली थी। उनका कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा था। गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे कोविड अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। चक महमूद छोटे मंदिर के पास के रहने वाले 62 वर्षीय व्यक्ति 21 जुलाई को संक्रमित मिले थे। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लगातार तबीयत बिगड़ने पर 29 जुलाई को उपचार के दौरान मौत हो गई।

प्रेमनगर मैकेनियर रोड निवासी 67 वर्षीय व्यक्ति का एक निजी अस्पताल में इलाज हुआ था। घर वापस आने के बाद फिर तबियत बिगड़ी और अस्पताल में भर्ती कराए। 26 को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी। बाद में उनकी मौत हो गई। प्रेमनगर के ही एक अन्य बुजुर्ग जिनकी उम्र 65 वर्ष थी, वह विष्णुपुरी के निवासी थे। उन्हें भी कोरोना हुआ था। कोविड एल-3 अस्पताल में देर शाम उनकी मौत हो गई। बताते हैं कि वह दमा बीमारी से ग्रसित थे। वहीं रिठौरा का एक व्यक्ति बुधवार को और मीरगंज शेखूपुर का 59 वर्षीय व्यक्ति 25 जुलाई को संक्रमित मिला था। गुरुवार को दोनों की मौत हो गई। परिजनों को संक्रमितों की अंत्येष्टि कोविड नियम के तहत कराने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार