Kanpur News : खराब ट्रैफिक लाइट पर कैमरे काट रहे चालान, बेवजह चालान आने से राहगीर हो रहे परेशान
Kanpur News कानपुर में खराब ट्रैफि लाइट पर कैमरे चालान काट रहे है।
Kanpur News कानपुर में खराब ट्रैफिक लाइट पर कैमरे चालान काट रहे है। बेवजह चालान आने से राहगीर परेशान हो रहे है। उनकी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हो रही है।
कानपुर, अमृत विचार। Kanpur News शहर में लगी ट्रैफिक लाइटें और कैमरे यूं तो यातायात को दुरुस्त करने के लिये लगी हैं। लेकिन, कई चौराहों पर देखरेख न हो पाने से यह कैमरे बिना गलती के भी चालान काट रहे हैं। दरअसल कई चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें नियमानुसार नहीं जल रही हैं। जिसकी वजह से चौराहों पर लगे कैमरे बेवजह चालान कर रहे हैं।
दक्षिण क्षेत्र के बर्रा बाईपास चौराहे पर तो ट्रैफिक लाइट हमेशा रेड सिग्नल दिखाती है। जिससे यहां यातायात तो ट्रैफिक पुलिस कर्मी चलाते हैं लेकिन कैमरे रेड लाइट देखकर अपना काम करते रहते हैं। यहां से गुजरने वालों के लगातार चालान कट रहे हैं। बीते कई दिनों में ऐसे कई मामले सामने आये हैं जिसमें लोगों के पास एक के बाद एक कई चालान पहुंचे हैं।
केस-1
जरौली के खांड़ेपुर में रहने वाले पुनीत शुक्ला के पास दो ओमनी कार हैं। वह स्कूल में बच्चों को लाने ले जाने का काम करते हैं। बताया कि 17 नवंबर को दोपहर साढ़े बारह बजे चोराहे से गाड़ी ले जा रहे थे। यहां रेड लाइट होने पर मैने चोराहे से पहले गाड़ी रोकी। लेकिन, ट्रैफिफ पुलिस ने जाने का इशारा किया तो चौराहे से गाड़ी निकालने लगा थोड़ी देर बार मोबाइल पर चालान का मैसेज आया। रेड लाइट से निकलने पर 15 सौ का चालान कट गया था।
गाड़ी का नंबर न लिखने की शर्त पर उन्होंने बताया कि इसी तरह 9 दिसंबर को दोपहर में उसी समय गाड़ी लेकर निकल रहा था, फिर एक बार देखा की रेड लाइट है तो रुक गया। लेकिन थोड़ी देर बाद होमगार्ड ने फिर जाने को लेकर ग्रीन सिग्नल दिया। पुनीत ने बताया कि मैने होमगार्डस से कहा भी की रेड लाइट जल रही है लेकिन उसने कहा वह खराब है। थोड़ी देर बार फिर मोबाइल पर मैसेज आया औ दोबारा सिग्नल तोड़ने पर 1500 रुपये का चालान किया। पुनीत ने बताया कि बहुत परेशान हो गये हैं इतना तो कमाते नहीं है जितना चालान भेज दिया गया है। पुनीत ने बताया कि इसी तरह का चालान अगस्त में भी हुआ है।
केस 2
बर्रा में रहने वाले अनंत सिंह के पास डिजायर गाड़ी है। वह ट्रैवल्स का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को बर्रा बाईपास से होकर जरोली की तरफ जा रहे थे। यहां हमेशा रेड लाइट जलती रहती है। ट्रैफिक सिपाही के इशारे पर गाड़ी को चौराहे से निकाला। लेकिन कुछ ही देर बाद देखा की कार का चालान हो गया है।
अनंत ने बताया कि क्योंकि मेरा काम ट्रैवल्स का है इसलिये हमेशा नियमों का पालन करता हूं, सीट बेलट भी लगाई थी। ऑनलाइन चेक किया तो रेड लाइट सिग्नल तोड़ने का चालान हुआ था। 15 सौ रुपये का भाड़ा था और इतने का ही चालान आ गया। बताइये कैसे जीवन यापन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसी तरह का एक दूसरी गाड़ी का भी आया है। वह गाड़ी किदवई नगर से निकली थी। जिसके बाद मोबाइल में चालान का मैसेज आ गया।
केस 3
कल्याणपुर आवास विकास के रहने वाले राजेंद्र तंवर ने बताया कि वह अपनी बाइक से वीआईपी रोड से कलेक्ट्रट जा रहे थे। इस दौरान वह हेलमेट भी पहने हुये थे। लेकिन डाल्फिन वाले चौराहे से निकलने के कलेक्ट्रेट गया। यहां काम निपटाने के बाद जब घर पहुंचा तो चालान का मैसेज मोबाइल पर देखा।
जानकारी लेने के लिये बेटे से ऑनलाइन चेक कराया तो पता चला एक ही दिन दो चालान हुये हैं। दोनों ही चालान 500 रुपये के थे। जानकारी की तो पता चला सिग्नल तोड़ने का चालान है। उन्होंने बताया कि शहर में कई जगह लाइटें खराब हैं। लेकिन कैमरे सही हैं। जिसकी वजह से चालान हो रहे हैं। इसपर ट्रैफिक पुलिस को ध्यान देना चाहिये।
अगर इस तरह की समस्या है तो तुरंत ट्रैफिक लाइट को सही करवा लेंगे। जो भी चालान हुये हैं उनकी जांच की जायेगी।- तेज स्वरूप सिंह, डीसीपी यातायात
