बहराइच: गोवंश की चीर-फाड़ कर रहे लोग पुलिस को देखते ही भागे
बजरंग दल की टीम ने दी थी सूचना
अमृत विचार, बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में स्थित गोशाला के पास कुछ लोग गोवंश का चीड़ फाड़ कर रहे थे। तभी बजरंग दल की टीम रास्ते से निकली। पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचते अज्ञात लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिवपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत सेमरिया में गोशाला संचालित है। सेमरिया गांव स्थित गौशाला के निकट गुरुवार को एक मृत गोवंश को कुछ लोग फाड़ रहे थे। तभी पास से दीपक श्रीवास्तव बजरंग दल की टीम के साथ निकले। देखते ही गाड़ी को रोककर मृत गोवंश को फ़ाड़ रहे लोगों से पूछताछ की और मौके से ही डायल 112 को सूचना दी। मौके पर डायल 112 की टीम जब पहुंची तब तक गोवंश फाड़ रहे शख्स वहां से चले गए थे। वही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। प्रभारी निरीक्षक निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें - बहराइच: टीकाकरण से इंकार परिवार की हुई काउंसिलिंग
