ऋषिकेश: फंदे में लटकी मिली एम्स की नर्सिंग अधिकारी का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऋषिकेश, अमृत विचार। आम बाग स्थित एक अपार्टमेंट में एम्स की नर्सिंग अफसर फंदे से लटकी मिली है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर आईडीपीएल चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

शुक्रवार को अपार्टमेंट एक किराए के फ्लैट में रह रही एम्स की नर्सिंग अधिकारी संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली। वह छोटी बहन के साथ फ्लैट में रहती थी। कोतवाली प्रभारी खुशीराम पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

संबंधित समाचार