लंदन में 'ओ2 ब्रिक्सटन अकादमी' में घुसने की कोशिश कर रही भीड़ में कुचलकर कई लोग घायल, चार की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। ब्रिटेन की राजधानी में एक कंसर्ट स्थल पर शुक्रवार को भीड़ में कुचलकर कई लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस ने कहा कि नाइजीरियाई गायक असेक की संगीत प्रस्तुति के दौरान ‘ओ2 ब्रिक्सटन अकादमी’ में घुसने की कोशिश कर रहे लोगों की भीड़ में फंसे आठ लोगों को अस्पतालों में ले जाया गया, तथा दो अन्य घायलों का घटनास्थल पर ही इलाज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना गुरुवार की रात तब हुई जब बड़ी संख्या में लोगों ने ‘‘बिना टिकट’’ कार्यक्रम स्थल पर जाने की कोशिश की। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और अस्पताल में भर्ती कराए गए लोगों में से चार की हालत गंभीर है। 

ये भी पढ़ें:-  COP15: 2030 तक 50 प्रतिशत भूमि व जल संरक्षण का लक्ष्य रखने की याचिका, 32 लाख नागरिकों ने किया समर्थन

संबंधित समाचार